Go Back
Go to Home
झारखंडमौसम

झारखंड में निम्न दाब का रहेगा असर,तीन अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, वज्रपात और भारी बारिश से रहें सावधान-मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट-

By newsjharkhand
2 years ago
3 Min Read
Share
SHARE

झारखंड के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी ओरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गयी है उनमें लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा शामिल है। इसके साथ ही गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भी भारी बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। राज्य में वज्रपात को लेकर खतरा बना हुआ है। कई जिलों में वज्रपात की खबरें आयी हैं। जामताड़ा में वज्रपात से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी है।

Contents
वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट-कैसा रहेगा मौसम का मिजाज-तापमान में आयेगी कमकिन जिलों में कितनी बारिश-

वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट-

मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात से सुरक्षित रहने केलिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने वज्रपात से सावधान रहने की अपील की है। भारी बारिश और वज्रपात के समय पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े ना रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में वज्रपात और भारी बारिश की संभावना जाहिर की है।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज-

मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर तक के लिए अलर्ट जारी किया है। 3 अक्टूबर तक राज्य में येलो अलर्ट जारी है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। 3 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। राज्य के कई हिस्सों में कोहरा रहने का अनुमान है।

तापमान में आयेगी कम

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले 10 अक्टूबर तक लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. इस दौरान तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जायेगी. जिसके बाद लोगों को ठंडक का एहसास होगा. विभाग की मानें तो तीन अक्टूबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का असर देखा जायेगा. वहीं, हीं कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की जायेगी. इसमें मुख्य रूप से राज्य के उत्तर पूर्वी और मध्य भाग में देखा जायेगा. जिसमें देवघर, धनबाद, गिरीडीह, रामगढ़, बोकरो, धनबाद, रांची, जमशेदपुर, खूंटी समेत अन्य जिलों में देखा जायेगा. बारिश के साथ ही वज्रपात की भी भारी संभावना है. आने वाले कुछ दिनों तक राज्य का औसत तापमान 27 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की जानकारी दी गयी है।

किन जिलों में कितनी बारिश-

पिछले 24 घंटों के दौरान खूंटी में 13.2 मिमी बारिश हुई. वहीं, रांची में 1.5 मिमी, सिमडेगा में 22.2 मिमी, साहेबगंज में सिंहभूम में 25.0 मिमी, गुमला में 11 मिमी, हजारीबाग 0.5 मिमी, पलामू 13 मिमी, रामगढ़ में 28.5 मिमी, देवघर 20.5 मिमी समेत राज्य के विभिन्न स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी है।

Share This Article
Facebook Flipboard Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

TOP 5 Hotels in Netarhat (2024)

1 year ago

Jharkhand Top 5 Biggest Mall | झारखंड के 5 सबसे बड़े मॉल जो अपने खासियत के लिए जाने जाते है

1 year ago

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana: चंपई सोरेन सरकार ₹2 लाख तक किसानों का लोन को माफ करेगी, जाने कैसे करें आवेदन

11 months ago

JMMSY: हेमंत सोरेन ने किया बटन दबाते ही पलामू प्रमंडल की महिलाओं के खातों में पहुंचे 1000 रुपए

9 months ago
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up